logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Nagpur: युवती ने बात करना किया बंद, युवक ने चाकू से किया हमला


नागपुर: बजाज नगर थाना अंतर्गत एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां बातचीत बंद करने पर युवक ने युवती पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि, वहीं से गुजर रही पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। जिससे एक बड़ी घटना होते रह गई। युवक की पहचान सुमेध भुजबल बारसागड़े (20, बल्लारशाह, चंद्रपुर) निवासी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय पीड़िता शहर के एक निजी संस्था में इंजनियरनिंग की पढाई कर रही है। वहीं आरोप युवक की छात्र है। कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती की पहचान युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों पहले युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। गुरुवार को युवक नागपुर आया और एक दोस्त के माध्यम से युवती से मिलने की बात कही। 

इसके बाद शाम पांच बजे युवती अपने अन्य दोस्तों के साथ युवक से मिलने बजाजा नगर परिसर में पहुंची। बात नहीं करने को लेकर युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी युवक ने फाइटर से युवती पर हमला कर दिया। जब यह वाक्य हुआ उसी समय पुलिस की जीप वहां से गुजर रही रही। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान युवक के जेब से चाकू भी मिला। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।