logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मेलघाट में ढहा पहाड़, चिखलदरा-घटांग मार्ग हुआ बंद


अमरावती: मेलघाट तहसील के चिखलदरा-घटांग मार्ग पर आमझरी गांव के पास बुधवार सुबह बाद हादसा हो गया। जहां पहाड़ ढहने के कारण चिखलदरा-घटांग मार्ग बंद हो गया। गनीमत यह रही कि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। मार्ग के बंद होने के काऱण दोनों ओऱ वाहनों की लंबी क़तर लग गई है।

विदर्भ के स्वर्ग चिखलदरा तक पहुंचने के लिए परतवाड़ा से दो रास्ते हैं। अधिकांश पर्यटक धामनगांव गढ़ी मार्ग का उपयोग करते हैं। घाटंग के रास्ते भी चिखलदरा पहुंचा जा सकता है। इस मार्ग पर चिखलदरा के करीब अमज़ारी गांव के पास आज सुबह सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। जब यह हादसा हुआ उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था। जिसे एक बड़ी अनहोनी टल गई। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर पड़ी दरारें हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं चिखलदरा की तरफ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देखें फूल वीडियो: