logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कर वसूली पर मनपा एक्शन मोड़ पर, 188 करोड़ की वसूली के लिए जब्ती कार्यक्रम


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका की आय का स्रोत संपत्ति कर वसूलने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सोमवार से पुलिस बल के साथ बड़ी मात्रा में संपत्ति रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मनपा ने 3869 संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी किए हैं, चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 84 पर सरकारी कार्यालयों के पास बड़ी मात्रा में संपत्ति कर बकाया है। आज से अमरावती नगर निगम बार-बार अनुरोध के बावजूद संपत्ति कर का भुगतान न करने के कारण उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगा।

इसलिए मनपा का संपत्तिकर तुरंत भरने की अपील की गई है, 188 करोड़ रुपए वसूलने का लक्ष्य है, और 31 मार्च से पहले यह रकम वसूलने का लक्ष्य है। अमरावती मनपा में संपत्तिकर बिल्कुल भी वसूला नहीं जा रहा है।