logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: स्वच्छता के साथ-साथ नगर निगम को आर्थिक रूप से करुँगी मजबूत: आयुक्त सौम्य शर्मा


अमरावती: अमरावती नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम आयुक्त सौम्या शर्मा ने अपने स्तर पर अमरावती शहर का निरीक्षण किया और कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं। मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, वहीं दूसरी ओर नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भी हरसंभव प्रयास करेंगी।

अमरावती मनपा की नवनियुक्त आयुक्त एवं प्रशासक सौम्या शर्मा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया और समीक्षा बैठकें कीं। शुक्रवार को उन्होंने सुबह शहर का भ्रमण कर शहर की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया और जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में प्रशासक सौम्या शर्मा ने अपना परिचय दिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। बाइट-एमसी आयुक्त सौम्या शर्मा मनपा के काम को पारदर्शी और तेज बनाने पर उनका पूरा ध्यान रहेगा। इसके तहत वह जल्द ही अपने सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर मनपा में चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगी और कार्यों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव देंगी।

इसके साथ ही कार्यों का विकेंद्रीकरण भी किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए बार-बार मनपा के चक्कर न लगाने पड़ें. मनपा की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए मनपा की आय का एकमात्र मुख्य स्रोत संपत्ति कर संग्रह में तेजी लाई जाएगी और मनपा के बाजार के रुके हुए मुद्दे को सुलझाकर मनपा की वित्तीय आय में वृद्धि की जाएगी. ताकि मनपा में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन नियमित हो सके। इससे कर्मचारियों में काम करते समय उत्साह पैदा होगा। 

जबकि अमरावती मनपा वर्तमान में जोनवार ठेका पद्धति के माध्यम से सफाई का काम कर रही है और इस ठेका पद्धति में कई अनियमितताएं पाई जा रही हैं, इस पर आयुक्त सौम्या शर्मा ने कहा कि ठेका पद्धति से कोई भी काम करने में कोई बुराई नहीं है. लेकिन ठेकेदारों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी. अगर अमरावती में ऐसा नहीं होता है, तो हम ठेकेदारों के माध्यम से सही तरीके से काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मनपा क्षेत्र में कम्पोस्ट डिपो और ठोस अपशिष्ट परियोजना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।