logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कुदरत का कहर! कटाई के लिए तैयार केले की फसल जमींदोज, युवा किसान की मेहनत पर फिरा पानी


अमरावती: अमरावती जिले के करजगाव इलाके में अचानक आए भीषण चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस प्राकृतिक आपदा में फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में मायूसी छा गई है।

हाथ में आया निवाला कुदरत ने छीना
इस तबाही का सबसे बड़ा झटका क्षेत्र के युवा किसान नकुल सावरकर को लगा है। उनके करीब चार एकड़ क्षेत्र में लगी केले की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तेज हवाओं के झोंके इतने तीव्र थे कि केले के पेड़ जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गए।

कटाई के वक्त हुआ नुकसान
दुख की बात यह है कि यह फसल पूरी तरह तैयार थी और कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण केले के लदे हुए घौद (बंच) जमीन पर गिरकर खराब हो गए हैं। नकुल सावरकर ने साल भर मेहनत और भारी लागत लगाकर यह फसल तैयार की थी, लेकिन अब पूरा उत्पादन मिट्टी में मिल गया है।

किसान बेहाल, मुआवजे की मांग
हाथों-हाथ आने वाली कमाई के अचानक छिन जाने से सावरकर समेत इलाके के अन्य किसान भी काफी परेशान और चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि उनके खेतों का तत्काल पंचनामा कराया जाए और हुए भारी आर्थिक नुकसान के लिए उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए।