logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिला सामान्य महिला अस्पताल की नई इमारत बनकर तैयार, अभी तक नहीं शुरू हुआ इलाज


अमरावती: अमरावती में 65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 200 बेड वाला जिला सामान्य महिला अस्पताल की नई इमारत अब तक शुरू नहीं हो सकी है। सितंबर 2023 में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस इमारत का लोकार्पण किया था, लेकिन आज तक इस इमारत में मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो पाया है।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इमारत में केवल कुछ छोटे-मोटे कार्य बाकी हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे चालू करने में देरी हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर नई इमारत का उपयोग कब शुरू होगा।  जबकि जिला अस्पताल में बढ़ती भीड़ और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में जिला महिला अस्पताल की नई इमारत में अत्याधुनिक सुविधाएं और बड़े स्तर पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते ये सुविधा आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। जनता और मरीजों ने प्रशासन से अपील की है कि नई इमारत को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो और लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।