logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: ज़िले में नहीं हुई बारिश, किसानों के सामने दोबारा बुवाई की नौबत आई


अमरावती: हालांकि जिले में औसतन 87 फीसदी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन ये बारिश हर जगह नहीं है। जिले में कहीं-कहीं 100 से 150 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है तो कुछ जगहों पर 75 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है।   

राजस्व मंडल के आंकड़ों के अनुसार, 91 में से 38 सर्किल में 75 प्रतिशत के भीतर बारिश दर्ज की गई है, केवल 32 सर्किल में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें 16 सर्कल 50 फीसदी के अंदर हैं और 8 सर्कल में 40 फीसदी से कम बारिश हुई है. इसलिए अभी बुआई का आंकड़ा 55 फीसदी है, लेकिन इन आंकड़ों के मुताबिक अगर अगले दो-तीन दिनों में बारिश नहीं हुई तो कृषि विभाग बुआई पर दोबारा बुआई का संकट आने की आशंका जताई जा रही है. जिले में इस वर्ष मौसम के सभी पूर्वानुमान गलत साबित हुए हैं

 पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में भारी बारिश की आशंका जताई गई थी, लेकिन कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई जबकि कई जगह सामान्य से भी कम बारिश हुई।  जिससे कई किसानों ने  बुआई की।  लेकिन अब इन फसल को बचाने के लिए अच्छी बारिश का इन्तजार है।