logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: परतवाड़ा सदर बाजार में लगी आग, टला बड़ा हादसा


अमरावती: परतवाड़ा शहर के सदर बाजार स्थित बंटी कोठारी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पारसनाथ हैंडलूम में गुरुवार को जब दिन-ब-दिन तापमान बढ़ रहा था, शाम करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। अचलपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

परतवाड़ा शहर के सदर बाजार स्थित कोठारी का आवास और प्रतिष्ठान एक ही स्थान पर हैं. आसपास आवासीय मकानों के साथ-साथ और भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह आग विद्युत घर्षण के कारण लगी है. आग लगते ही घर के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पड़ोसी और स्थानीय निवासी आग बुझाने में मदद के लिए दौड़ पड़े।

इसी बीच अचलपुर नगर निगम की फायर ब्रिगेड आ गयी. पुलिस के साथ नागरिकों ने जो भी साधन मिला उससे आग बुझाने का प्रयास किया, कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।