logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बारिश के मौसम में बढ़ जाती है मौसमी बीमारियां


अमरावती: मानसून के दौरान दूषित पानी पीने से डायरिया, गैस्ट्रो और पीलिया जैसी कई बीमारियां होती हैं। इसलिए, यदि पीने के पानी को कीटाणुरहित करके उपयोग किया जाए तो इन बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इस उद्देश्य से ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी।

जिले में ये अभियान आठ सप्ताह तक चलेगा और प्रत्येक सप्ताह ग्राम स्तर पर अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला और तहसील स्तर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस कार्यशाला में जल शुद्धिकरण का प्रदर्शन किया जाएगा तथा शुद्ध जल के महत्व को बताया  जाएगा।   

जलापूर्ति योजना में पानी के रिसाव का पता लगाना और उसकी मरम्मत करना, पेयजल टंकियों की सफाई करना , व्यक्तिगत और स्कूल स्तर पर खराब शौचालयों की मरम्मत जैसी विभिन्न गतिविधियां लागू की जाएगी साथ ही अभियान में पेयजल का प्रबंधन एवं उसका उचित रख-रखाव, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, पानी के रिसाव का पता लगाना एवं मरम्मत करना, जल निरीक्षण के संबंध में ग्राम स्तर पर पोस्टर बैनर लगाना जैसी गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं।