logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

फूड पॉयजनिंग से दो बच्चियों की मौत, जिले में मचा हड़कंप; आरोग्य विभाग मौके पर पहुंचा


अमरावती: जिले के धामनगांव रेल्वे तहसील के विरुल रोघे गांव से दर्दनाक खबर सामने आई है जहां फूड पॉयजनिंग से दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना से जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रावर सुबह छह बजे के बीच बच्ची नंदनी प्रवीण साव उम्र 10 वर्ष और चैताली राजेंद्र साव की तबीयत अचानक खराब हो गयी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चार वर्षीय तब देवांशु राजेंद्र साव का इलाज धामनगांव रेलवे स्थित अस्पताल में किया जा रहा है. 

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरु कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल सहीत आंगनवाड़ी की जांच शुरु कर दी है, वहीं गांव में आपूर्ति की जा रही पानी के नमूनों को भी इकट्ठा किया है। ग्रामीणों ने बताया कि, जिस पाइप से गांव में पानी आता है वह नाले से होकर गुजरती है। एक साथ दो बच्चियों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।