logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अब उपवास करना भी हुआ महंगा, दामों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी


अमरावती: आषाढ़ एकादशी से त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। आषाढ़ एकादशी प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई के कारण लोगों को उपवास रखना भी अब मुश्किल हो गया है। इस साल उपवास के समय खाने वाली चीजों के दामों में करीब 15 प्रतिशत की बढ़तरी हो गई है।

एकादशी के दिन पुरुष हो या महिला सभी उपवास रखते हैं। घर-घर में उसल बनाया जाता है। वहीं कई लोग केवल फल खाकर ही दिन भर रहते हैं। हालांकि वैज्ञानिक कारण यह है कि शरीर को एक दिन का उपवास करना चाहिए, इसके पीछे एक मान्यता है। इसलिए परिवार में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी लोग आषाढ़ी एकादशी का व्रत रखते हैं। इस दिन अन्न का त्याग करके केवल फलहार करते हैं।

बदलते समय में अब घर में बनी चीजों के बजाय साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना बड़े, पैटीज, फराली चिवड़ा, उपवास कुरकरिता धिरदे, उपवास मसाला डोसा, इडली, अप्पे और मावा जलेबी जैसे रेडीमेड खाद्य पदार्थ भी दुकानों में उपलब्ध हैं। नागरिकों का रूझान रेडीमेड भोजन की ओर अधिक है। इसके अलावा ज्यादातर लोग साबूदाना खिचड़ी को नाश्ते के तौर पर खाते हैं. इसलिए पिछले साल की तुलना में इस साल साबूदाना और चने की कीमतों में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: 

  • Amravati: चार महीने में 7.23 लाख महिलाओं ने किया एसटी से सफर, 2.5 करोड़ की हुई आय