logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बादल फटने जैसी बारिश, शिराजगाँव में घरों में घुसा पानी


अमरावती: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तिवसा तालुका के शिराजगाँव-मोझरी में अचानक बादल फटने जैसी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आधे घंटे तक हुई इस भारी बारिश के कारण गाँव का मुख्य नाला उफान पर आ गया और उसका पानी गाँव की सड़कों पर बहने लगा, जिससे कई घरों में पानी घुस गया और अनाज को भारी नुकसान पहुँचा।

घरों में पानी, पशुओं को नुकसान
गाँव से होकर बहने वाला मुख्य नाला जंगल से आने वाले पानी से पूरी तरह भर गया। गाँव के बाहर से आने वाले एक अन्य नाले ने पानी का प्रवाह रोक दिया और सड़क पर कमर तक पानी जमा हो गया। इससे कई घरों में पानी घुस गया, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बारिश के कारण गाँव के कई नागरिकों के पशुओं के लिए रखा चारा बह गया और कुछ पशुओं की मौत भी हो गई। नदी-नालों के किनारे खेतों में लगी सब्जियों के साथ-साथ अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुँचा है।

मुआवजे की मांग
घटना से प्रभावित ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी तुरंत नुकसान का निरीक्षण और सर्वेक्षण करें और पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करें।