logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मूसलधार बारिस से शहर की वडाली झील उफान पर


अमरावती: लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते वडाली झील उफान पर है। झील का जलस्तर बढ़ने के बाद जैसे ही पानी निर्धारित स्तर को पार कर गया, झील की दीवार से तेज़ धाराओं में पानी गिरने लगा। यह दृश्य देखने लायक तो है, लेकिन इसके साथ ही अंबा नदी और अंबा नाले में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।

गौरतलब है कि वडाली झील का निर्माण अंग्रेजों ने 136 साल पहले, वर्ष 1889 में कराया था। इसका उद्देश्य अमरावती शहर को पेयजल उपलब्ध कराना था। पहाड़ियों से बहने वाले बारिश के पानी को रोककर इस झील का निर्माण किया गया था। हालांकि, कोरोना काल से वडाली झील क्षेत्र पर्यटकों के लिए बंद है। स्थानीय नागरिकों की ओर से लंबे समय से इसके पर्यटन विकास की मांग की जा रही है।