logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खेत में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो गंभीर


अमरावती: शनिवार को जिले में तेज बारिश हुई। दिन भर बारिश होती रही। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने की घटना सामने आई। जहां खेत में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिर गई। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना दर्यापुर तहसील के अकोला रोड पर लासूर फाटा के पास हुई। 

दर्यापुर तहसील के लासूर के किसान दिनेश वासुदेव राऊत के खेत में जब बुआई चल रही थी तो कुछ मजदूर बुआई के काम के लिए आये थे। दोपहर तीन से चार के बीच जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों मजदुर पेड़ के निचे खड़े हो गए। अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई। इस हादसे में 42 वर्षीय रामतीर्थ निवासी महुराज रामचन्द्र खाड़े की मौत हो गई, जबकि लासूर के चन्द्रशेखर महादेव अभ्यंकर और बालू लोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए।  

 घटना की जानकारी जैसे ही लासूर के नागरिकों को मिली तो घटना स्थल पर नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए दरियापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर प्रवेश कर येवदा थाना स्टाफ ने पंचनामा किया।