logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: 53 परियोजनाओं में केवल 38.24 प्रतिशत जल भंडारण, आगामी मानसून पर निर्भर करेगी परियोजनाओं की स्थिति


अमरावती: इस बार की गर्मी कठिन रही है। अत: सिंचाई परियोजना में पानी का स्तर वाष्पीकरण के कारण दिन-ब-दिन कम होता गया। परियोजना में जल भंडारण काफी कम हो गया है। वर्तमान में जिले की 53 परियोजनाओं में मात्र 38.24 फीसदी जल भंडार ही बचा है। परियोजना की स्थिति आगामी मानसूनी बारिश पर निर्भर करेगी।

सात मध्यम परियोजनाओं में 30.45 प्रतिशत, जबकि 45 छोटी परियोजनाओं में 30.56 प्रतिशत जल भंडारण है। ऊपरी वर्धा बांध, जहां जल आपूर्ति का तनाव सबसे अधिक है, वर्तमान में 251.26 दलघमी या 44.55 प्रतिशत भंडारण है। साथ ही सात मध्यम परियोजनाओं में 76 दलघमी (30.45) प्रतिशत जल संग्रहित है।

मध्यम परियोजनाओं पर तहसील और ग्रामीण जल आपूर्ति को अपनाया गया है। हालांकि लघु प्रकल्पों की कुछ परियोजनाओं में जल भंडारण की स्थिति कुछ ठीक है, फिर भी इनमें केवल 63.97 दलघमी यानी 30.56 प्रतिशत जल भंडारण है।