logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati : अचलपुर में खुले डीपी बने खतरा, लोगों ने महावितरण पर उठाए सवाल


अमरावती: जिले के अचलपुर तहसील के कई गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए खुले और जर्जर डीपी अब लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। शिदी, पोही, कुष्ठा, काकड़ा, पथ्रोट और बेगमपुरा जैसे गांवों में बिना कवर के डीपी खुले पड़े हैं, जिनकी हालत जर्जर है। स्थानीय नागरिकों ने बार-बार महावितरण से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बेगमपुरा स्थित गाडगे रेशन दुकान के पास का डीपी लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। यहां दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और डीपी के पास से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। अगर जरा सी चूक हुई, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

नागरिकों का कहना है कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासन की निष्क्रियता और महावितरण की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे सभी डीपी बॉक्स को जल्द से जल्द ठीक कर सुरक्षा कवर लगाया जाए, ताकि कोई अनहोनी टाली जा सके।