logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शहर में 53 स्थानों पर गरबा का आयोजन, आयुक्त आरती सिंह बोली- बिना आधार कार्ड किसी को न दें अनुमति 


अमरावती: जिले में दुर्गा उत्सव शुरू हो गया है। शहर के हर प्रमुख क्षेत्रों में दुर्गा पंडाल बनाया गया है। दुर्गा उत्सव के साथ ही गरबा का खुमार बढ़ जाता है। दो साल बाद आयोजित होने वाले गरबा उत्सव को लेकर युवाओं में बड़ा उत्सव देखा जा रहा है। एक ओर जहां आयोजक इसे उत्सव के आयोजन करने में लगा हुआ है, दूसरी तरफ पुलिस सुरक्षा में लगा हुआ। इसी को लेकर शहर पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने गरबा आयोजकों को बड़ा निर्देश दिया है। जिसके तहत पंडाल में जाने वाले किसी व्यक्ति को बिना आधार कार्ड देखे प्रवेश न दिया जाए। इसी के साथ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस कर्मी महिलों को घरों में छोड़ेंगी।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयुक्त सिंह ने बताया कि, "कोरोना के दो साल बाद नवरात्री का आयोजन किया जारहा है, जिसके कारण इस बार गरबा पंडालों पर बड़ी संख्या में लोगों की पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए हमने गरबा आयोजकों को सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए हैं। जिसके साथ आयोजकों को पंडाल के अंदर सीसीटीवी लगाना, वहीं पंडालों के अंदर बाउंसरों को नियुक्त करें। इसी के साथ गरबा में कौन आ रहा है इसकी जानकारी के लिए उसका पूरा नाम और पता रजिस्टर में लिखने का आदेश भी आयुक्त ने दिया है।

1500 पुलिसकर्मी की लगी नौकरी 

आयुक्त ने बताया कि, इस साल शहर में 53 स्थानों पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको देखते हुए 1500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के साथ एसआरपीएफ की एक बटालियन सहित 500 होम गार्ड भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। आयुक्त ने बताया कि, महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। वहीं गरबा समाप्त होने के बाद पुलिस सुरक्षा में सभी महिलाओं को उनके घर छोड़ा जाएगा।