logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सोयाबीन अनुसंधान केंद्र में बीबीएफ मशीन से बुवाई, किसानों से उपयोग करने का आवाहन


अमरावती: अमरावती जिले में पिछले तीन-चार दिनों से अच्छी बारिश होने के कारण बुवाई का काम शुरू हो गया है। इसमें डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत अमरावती के सोयाबीन अनुसंधान केंद्र में जहां नए प्रयोग किए जा रहे हैं, वहीं बीबीएफ बुवाई पद्धति से सोयाबीन की बुवाई की है। इस बुवाई पद्धति से उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि होती है और इस बुवाई पद्धति में बीज की बचत होती है।

खेत में अतिरिक्त वर्षा का पानी फसल में जमा नहीं होता, वह दोनों तरफ के चारागाह में चला जाता है और फसल पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता। जब बारिश में विराम होता है तो इस पानी का उपयोग फसल के लिए किया जाता है, जिससे इस बुवाई पद्धति में जल संरक्षण भी हो रहा है। सोयाबीन अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञों ने बताया कि पैदावार में भी वृद्धि हो रही है, इसलिए किसानों से इस बुवाई पद्धति को अपनाने की अपील की गई।