logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दरियापुर में पुलिस ने निकाला शांति मार्च, गणेशोत्सव शांतिपूर्वक मनाने की अपील


अमरावती: गणेशोत्सव शांतिपूर्वक और हर्षोल्लास से मनाने के लिए आज दरियापुर शहर में पुलिस द्वारा शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च गणेश विसर्जन मार्ग के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों से भी निकाला गया।

इस मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार, उपविभागीय पुलिस अधिकारी खंडाले और दरियापुर थानेदार सुनील वानखड़े ने किया। इसमें दरियापुर थाने के 5 अधिकारी और 20 अन्मालदार, खल्लार थाने के एक अधिकारी और दो अन्मालदार, आरसीपी क्रमांक 1 के 30 अन्मालदार, शार्प ग्रुप क्रमांक 13 के एक अधिकारी और 19 अन्मालदार और 48 जवानों सहित भारी पुलिस बल ने भाग लिया।

यह मार्च दरियापुर, बनोसा और बाभली तीनों गांवों के मुख्य मार्गों से अनुशासित तरीके से निकाला गया। इस अवसर पर थानेदार सुनील वानखड़े ने नागरिकों से अपील की, "गणेश चतुर्थी का त्यौहार उत्साह और शांति के साथ मनाएँ। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।" यह रूट मार्च पूरी शांति और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया और शहर में सुरक्षा का माहौल स्पष्ट दिखाई दिया।