logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती पोस्टल डिवीजन में ‘बचत उत्सव’, अभियान 18 अगस्त से 30 अक्टूबर 2025 चलेगा अभियान


अमरावती: डाक विभाग द्वारा अमरावती डाक मंडल में 18 अगस्त से 30 अक्टूबर 2025 तक 'बचत उत्सव' अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत नागरिकों को डाक विभाग की बचत योजनाओं में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

डाक विभाग 18 अगस्त से 30 अक्टूबर 2025 तक अमरावती डाक मंडल में 'बचत उत्सव' अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत नागरिकों को सुकन्या समृद्धि खाता (एसएसए) और लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) जैसी बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। एसएसए योजना 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए है और इसमें न्यूनतम 250 से खाता खोला जा सकता है और अधिकतम 1.5 लाख सालाना निवेश किया जा सकता है, जिस पर 8.2% ब्याज अर्जित किया जा सकता है, जो पूरी तरह से कर-मुक्त है।

पीपीएफ योजना के तहत किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति या माता-पिता के नाम पर खाता खोला जा सकता है, जहां न्यूनतम 500 और अधिकतम 1.5 लाख सालाना जमा किया जा सकता है, जिस पर 7.1% ब्याज अर्जित किया जा सकता है, जो कर-मुक्त है।

इस अभियान का उद्देश्य अधिकतम नागरिकों को सुरक्षित बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारतीय डाक विभाग सभी से बचत खातों, आरडी, सावधि जमा, मासिक आय योजनाओं और वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं में निवेश करने की अपील कर रहा है।