logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण हो रहे घरों की गुणवत्ता ख़राब, सांसद वानखेड़े ने ऑडिट करने का दिया आदेश


अमरावती: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमरावती महानगरपालिका सीमा में जिनके पास घर नहीं है, उन्हें घर दिए जाते हैं, लेकिन अमरावती के रहटगांव क्षेत्र में 48 लाभार्थियों के लिए घरों का निर्माण कार्य चल रहा है. अमरावती जिले के सांसद बलवंत वानखड़े और पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील देशमुख ने मौके का निरीक्षण किया.

सांसद बलवंत वानखड़े ने आरोप लगाया कि इन घरों का चल रहा निर्माण कार्य बेहद घटिया क्वालिटी का है, यहां स्लैब पूरी तरह से लीक हो रहा है और इसके पिलर भी ठीक से नहीं हैं, कुल मिलाकर सांसद वानखड़े ने आरोप लगाया कि निर्माण में इस्तेमाल की गई सभी निर्माण और सामग्री घटिया क्वालिटी की है, वहीं सांसदों ने इस काम का पूरा ऑडिट करने और नियमानुसार सही तरीके से करने के सुझाव दिए।

सांसद बलवंत वानखड़े ने ठेकेदारों से कहा, "30 जून तक काम पूरा करके लोगों को ये घर सौंपने के निर्देश थे, लेकिन अभी तक सिर्फ 50 फीसदी काम ही हुआ है, इसलिए पूरा काम तुरंत करें और लोगों को ये घर दें।"