logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नकली गुटखा कारखाना पर छापा, क्राईम ब्रांच की कार्रवाई


अमरावती:  राज्य में गुटखा प्रतिबंधित होने के बावजूद  गुटखा माफिया अलग-अलग तरीके से गुटखे का अवैध कारोबार कर रहे है. इस क्रम में नांदगांव पेठ में  नकली विमल पान मसाला गुटखा बनाने वाले एक कारखाने पर क्राईम ब्रांच ने छापा मारा. जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लाख 47 हजार रुपए का माल जब्त किया है. आरोपी प्रकाश बाबूराव बावनकुले (38) व अंकुश सतीशराव नावंदर (29, दोनों शिराला निवासी) है. 

अपार्टमेंट में मशीन लगतार गुटखा निर्मिती

नांदगांव पेठ क्षेत्र के माइल्ड स्टोन बार के नीचे एक अपार्टमेंट में अवैध तरीके से नकली गुटखा तैयार किया जा रहा है, ऐसी खबर पर अपराध शाखा ने जाल बिछाकर छापा मार कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी प्रकाश बाबूराव बावनकुले (38) व अंकुश सतीशराव नावंदर (29) को हिरासत में लिया. अपार्टमेंट की तलाशी लेने पर बड़े पैमाने पर नकली विमल पान मसाला के 251 पैकेट, विमल सुगंधित तंबाकू के 760 पैकेट, तैयार किया गया विमल पान मसाला गुटखा के 9 बोरे, पैकिंग रोल के 7 बंडल व पाउच तैयार करने वाली सिलिंग मशीन आदि सामगी बरामद की. पुलिस ने कुल 16 लाख 47 हजार रुपए का माल जब्त किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ नांदगांव पेठ थाने में मामला दर्ज किया है. सीपी नवीनचंद्र रेड्डी के मार्गदर्शन में पीआई अर्जुन ठोसरे के नेतृत्व में पीएसआई नरेशकुमार मुंढे, राजूआप्पा बाहेनकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख, सूरज चव्हाण, निवृत्ति काकड ने कार्रवाई की.