logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: रली अड्डों पर छापा, 10 अरेस्ट; सीपी दल की कार्रवाई


अमरावती: पुलिस आयुक्त के विशेष दल ने राजापेठ थाना क्षेत्र के तहत चिचफैल और नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के तहत पठान चौक में स्थित वरली मटका अड्डों पर छापा मारकर 10 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। इस कार्रवाई में पुलिस ने इन दोनों अड्डों से लगभग 29 हजार 400 रुपए का माल जब्त किया है। जानकारी के अनुसार विशेष दस्ते ने चिचफैल में ललित रामदुलार यादव के घर चलनेवाले वरली मटका अड्डे पर छापा मारा। यहां से आशीष शंकर भलावी (36) राजापेठ व पांडुरंग लक्ष्मण कपाटे (50) गडगडेश्वर के पास से 4 हजार 300 रुपए जब्त किए। 

इसी दल ने नागपुरी गेट थाना क्षेत्र पठान चौक पर नुरोद्दीन उर्फ राजा निजामुद्दीन के वरली मटका अड्डे पर छापा मारकर यहां से अब्दुल वसीम अब्दुल हमीद ( 34 ) पठान चौक, मोहम्मद सुलेमान मोहम्मद इसाक (32), शेरु पठान अहमद पठान (36), गुलिस्ता नगर, उमेश पंजाबराव महात्मे (58) दत्तवाडी, फिरोज खान बिसमिल्ला खान (32, साबनपुरा), अब्दुल शहीद अब्दुल रज्जाक ( 44 ), लालखडी, तुषार लक्ष्मण धुले (29) लोणटेक, रहीम खान दाऊद खान (48) मुजफरपुरा आदि को हिरासत में लेकर उनके पास से 5 हजार 110 रुपए नकद और दो मोबाईल इस तरह कुल 25 हजार 110 रुपए का माल जब्त किया है। सभी 9 आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है।