logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: रवि राणा को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज


अमरावती: बडनेरा विधायक रवि राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के निजी सहायक ने राजापेठ पुलिस थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, संभाजीनगर के युवक ने राणा को फ़ोन कर धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

दर्ज शिकायत के अनुसार, मंगलवार को संभाजीनगर के युवक ने राणा के मोबाइल पर फ़ोन किया और धमकी दी। आरोपी ने कहा कि, “महाराष्ट्र में घूमना बंद करो वरना हम तुम्हारी जिंदगी खराब कर देंगे, अगर अचानक कुछ हो जाए या कोई दुर्घटना हो जाए तो कुछ मत कहना। मैं और मेरे गुर्गे शीघ्र ही तुम पर आक्रमण करेंगे। हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। हम अमरावती आएंगे और आपको दिखाएंगे कि हमारे खिलाफ कैसे बोलते हैं।” शिकायत के अनुसार आरोपियों मने कहा कि, अगर हमारे खिलाफ बोलना नहीं रोका तो जान से मार देंगे। में कहा गया है कि अगर अब नहीं रुके तो नौकरी से निकाल दिया जायेगा।

रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने राजापेठ पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक सीमा दातलकर के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि धमकी देने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यह पहला मौका नहीं है जब राणा को धमकी मिली है। बीते वर्ष दिसंबर महीने में भी राणा को धमकी मिली थी।