logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बस स्टैंड के पास लूट का मामला उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार; कोतवाली पुलिस की कार्रवाई


अमरावती: अमरावती शहर में बस स्टैंड के पास व्यापारी से लूट के मामले में शहर पुलिस ने महज 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 87 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। शिकायतकर्ता पंकज कमलकिशोर अग्रवाल (उम्र 42, निवासी अकोला) ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि 30 जून को वह 17 हजार रुपए नकद लेकर कारंजा घाडगे गया था। शाम को जब वह अमरावती बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रोककर कार में बिठाया और उस्मानिया मस्जिद की गली में ले जाकर उस पर हमला किया और जबरन पैसे लूट लिए।

शिकायतकर्ता ने सावधानी बरतते हुए आरोपी की एक्सेस मोपेड (एमएच 27 सीएस 5769) का फोटो अपने मोबाइल फोन पर खींच लिया। इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। 1 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर आबिद खान और नवाब खान को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 17,000 रुपये और लगभग 70,000 रुपये की मोपेड सहित कुल 87,000 रुपये की लूट का सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कोटनाके, निरीक्षक रामदास पालवे, उपनिरीक्षक विजय गीते, रंगराव जाधव और अन्य कर्मचारियों द्वारा की गई।