logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: 3.24 लाख किसानों के खातों में 162 करोड़ रुपये की मदद जमा, खरीफ नुकसान से मिली राहत


अमरावती: अनियमित बारिश के चलते खरीफ फसलों को हुए नुकसान के बाद अमरावती जिले के किसानों को राज्य सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। जिले के 3 लाख 24 हजार पात्र किसानों के बैंक खातों में अब तक 162 करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता जमा की जा चुकी है। इस मदद से खरीफ सीजन में नुकसान झेलने वाले किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

इस साल जिले में औसत बारिश की तुलना में केवल 50 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई थी। कम बारिश के कारण खरीफ फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र किसान के खाते में 5 हजार रुपये जमा करने की विशेष प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस सहायता राशि का वितरण 2 नवंबर से शुरू हुआ था। जिन किसानों के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक हैं, उनके खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से राशि जमा की जा रही है। वहीं, शेष पात्र किसानों के खातों में भी सहायता राशि पहुंचाने की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से जारी है। सरकार की इस आर्थिक सहायता से जिले के प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।