logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भीड़ को देखते एसटी महामण्डल ने बसों की फेरियां बढ़ाई


अमरावती: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अलग - अलग जगह पर घूमने के लिए जाते है।  इसके साथ ही पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जाते है।  जिससे एसटी बस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।  इसलिए अमरावती एसटी विभाग द्वारा एसटी की 45 फेरी बढ़ाई गई है।   

फिलहाल शादी का सीजन नहीं होने के कारण सीमित फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही, जिन ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री कम हैं, वहां बसों की संख्या कम करके नागपुर, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम, छत्रपति संभाजीनगर, अचलपुर, वरुड, मोर्शी और पुणे सहित  अन्य स्थानों के लिए एसटी बसों की फेरी को  बढ़ाया गया है।

अमरावती एसटी डिवीजन में वर्तमान में 335 एसटी बसें हैं, जिनमें 39 शिवशाही बसें शामिल हैं। अधिकांश शिवशाही बसों का उपयोग नागपुर, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, अकोला, वाशिम, यवतमाल जाने के लिए किया जा रहा है। इसी प्रकार अंतर विभागीय परिवहन के लिए लालपरी का उपयोग किया जा रहा है।

अचलपुर, धारणी, चिखलदरा, वरुड, मोर्शी, चांदूर बाजार, अंजनगांव सुर्जी, दर्यापुर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विस्तारित यात्राएं दी गई हैं। इससे यात्रियों को एक अतिरिक्त यात्रा विकल्प भी उपलब्ध हुआ है। फिलहाल स्कूल नहीं खुला होने के कारण कोई छात्र नहीं है। परिणामस्वरूप, ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ फेरी कम  गई है।