logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शादी का झांसा देकर युवती का योन शोषण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अमरावती: शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित अशोक येवतकर, अमरावती निवासी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता और अमित का परिचय जून 2020 में हुआ था। जैसे-जैसे जान-पहचान दोस्ती में बदली, उनकी बातचीत बढ़ती गई। इस तरह दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इस दौरान अमित ने पीड़िता का विश्वास जीत लिया और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

इसके बाद भी वह बार-बार पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा। तो पीड़िता ने अमित से शादी के बारे में पूछा। हालांकि, वह बचने लगा। तो पीड़ित लड़की ने उससे शादी के लिए कहा। अमित ने साफ शब्दों में पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।