logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

amravati-शिवाजी शिक्षण संस्था का चुनाव हुआ हिंसक,पुलिस ने किया लाठीचार्ज


अमरावती-विदर्भ की सबसे बड़ी शिक्षण संस्था शिवजी शिक्षण संस्था के चुनाव के दौरान हिंसक रूप दिखाई दिया। पोलिंग बूथ के भीतर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और समर्थकों को जबरन बाहर निकाला।एक शिक्षा संस्था के व्यवस्थापन मंडल के चुनाव में वो सारे अशोभनीय व्यवहार हुए जो नहीं होने चाहिए। चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक दूसरे को गंदी गालियां भी दी.
मतदान केंद्र में लॉबिंग होने के मुद्दे पर विकास पैनल के सदस्य पद के उम्मीदवार डॉ.दिनकरराव गायगोले और उनके भाई रवींद्र गायगोले  का प्रगति पैनल के उम्मीदवार हेमंत कालमेघ के बीच विवाद हुआ.इस विवाद में उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई.इस विवाद में वरुड मोर्शी के विधायक और इस चुनाव में प्रतिनिधि देवेंद्र भुयार और अकोट के पूर्व विधायक संजय गावंडे भी कूद पड़े.जिसके बाद मामले को बिगड़ता देख पुलिस को लाठचार्ज करना पड़ा.
खास है की जिस शिक्षा संस्था में यह सब हुआ उसे देश के पहले कृषि मंत्री पंजाबराव देशमुख ने स्थापित किया था.चुनाव अमरावती में शिवाजी शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में शुरू है.