logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: मूसलाधार बारिश से जिले में बिगड़े हालात, तीन लोग बाढ़ में बहे, दो की मौत


अमरावती: जिले में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार जारी है। जिसके कारण जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सबसे ज्यादा चांदूर बाजार, वरूड, मोर्शी, धामनगांव रेलवे तहसील प्रभावित हुए हैं। नदियों और नालों में आई बाढ़ से जिले में तीन लोग पानी में बह आगये। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक की खोज जारी है। 

पहली घटना धामनगांव रेलवे तहसील के जलका पटाचे गांव में हुई। जहां नाले में बाढ़ आने के कारण एक किसान उसमें बह गया। जिसमें किसान की मौत ही गई। मृतक की पहचान उमेश मारोती मोदक (34) के रूप में हुई है। खेत से गांव लौटते समय वह नाले की बाढ़ में बह गया। दूसरी घटना महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर सालबर्डी में एक मंदिर में दर्शन के दौरान मध्य प्रदेश की एक महिला मालू नदी में गिर गई। उसका शव मोर्शी तहसील में पाया गया और उसकी पहचान करने का काम जारी है।

तीसरी घटना में एक युवक शिराजगांव बांध पर पानी की धारा में बह गया। युवक की पहचान पूर्वेश नामदेव पारिस (20) के रूप में हुई है। यह घटना शाम चार बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। जिले में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। पूर्णा बांध के गेट खुलने से कई गांवों में बाढ़ आ गई है। आज सुबह चिंचोली, गौरखेड़ा, मारकंडा गांवों का संपर्क टूट गया। जिले की सभी नदियां, नाले और नदियां उफान पर हैं। अपर वर्धा बांध से डिस्चार्ज जारी होने के कारण नदी के किनारे के गांवों को अलर्ट की चेतावनी दी गई है।