logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सोयाबीन की फसल के दाम में गिरावट, किसानों की बढ़ी मुश्किलें


अमरावती: नए सीजन की सोयाबीन के बाजार में आने से पहले ही कीमतों में भारी गिरावट के कारण सोयाबीन किसान मुश्किल में हैं। एक महीने पहले 4500 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला सोयाबीन इस समय केवल 4000 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।

इससे किसानों को 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ रहा है और बड़ी मात्रा में उत्पादन करने वाले किसानों की फसल पर पानी फिरने की आशंका है।

जैसे ही नई सोयाबीन बाजार में आनी शुरू होगी, कीमतों में और गिरावट आने की आशंका है, जिससे किसानों पर आर्थिक संकट और गहरा सकता है। किसानों ने समर्थन मूल्य लागू करने की मांग की है और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई है।