logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना, सांसद अनिल बोंडे ने दिखाई हरी झंडी


अमरावती: अयोध्या में बने रामलला के नवनिर्मित मंदिर और उनके दर्शन के लिए देशभर में विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसी क्रम में शहर से भी एक विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। सुबह पांच बजे ट्रेन शहर के मॉडल स्टेशन ने अयोध्या के लिए निकली। राज्यसभा सांसद और जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल बोंडे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

ज्ञात हो कि, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित राम मंदिर उद्घाटन और रामलला का भूमिपूजन किया था। मंदिर के उद्घाटन के बाद से भक्तो में रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे रहे हैं। इसी को देखते हुए मध्य रेलवे ने अमरावती से दो विशेष ट्रेन अयोध्या तक चलाने का फैसला किया। इसी के तहत बुधवार सुबह पांच बजे पहली ट्रेन शहर के मॉडल स्टेशन से रवाना हुई। 

आयोध्या जाने वाले यात्री मंगलवार रात से ही रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे थे। जहाँ रात में रामभक्तो को पहचान पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान जो यात्री जाने वाले थे उनके भोजन की भी व्यस्था की गई थी। 

भाजपा ने शहर से जाने वाली पहली ट्रेन को रवाना करने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों को मौजूद रहने की अपील की थी। इस मांग को शहरवासियों ने जोरदार प्रतिसाद किया और बड़ी संख्या में नागरिक स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान सांसद बोंडे ने सभी रामभक्तो का स्वागत किया और भगवा झंडा दिखाकर ट्रेन को आयोध्या के लिए रवाना किया।