logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अचलपुर में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी; गुस्साए अभिभावकों ने शिक्षण संस्थान पर बोला धावा


अमरावती: जिले की अचलपुर तहसील में एक शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद गुस्साए अभिभावकों ने शिंदी बुद्रुक स्थित निजी हाईस्कूल व जूनियर कॉलेज में धावा बोल दिया और स्कूल परिसर में रखी शिक्षक की कार में तोड़फोड़ कर दी। अभिभावकों ने शिक्षक के कृत्य का निषेध करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

अचलपुर तहसील अंतर्गत शिंदी बुद्रुक में निजी संस्थान द्वारा संचालित हाईस्कूल व जूनियर कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की थी। जब छात्रा ने घरवालों को ये बात तो अभिभावकों में शिक्षक के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया और गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल पर धावा बोल दिया। अभिभावकों ने स्कूल परिसर में रखी शिक्षक की कार में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया।  

घटना की जानकारी मिलते ही पथ्रोट पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख उन्होंने एसआरपीएफ टीम और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अभिभावकों के बढ़ते गुस्सा को देख आरोपी शिक्षक ने खुद को बचाने के लिए एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में शिक्षक को पुलिस सुरक्षा के तहत एक वाहन में ले जाया गया। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई भी कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने अभिभावकों से शांत रहने की अपील की है वैसे आरोपी शिक्षक के खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी है।