logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक! सात महीनों में 15,000 नागरिकों को काटा; मनपा का ढुलमुल रवैया उजागर


अमरावती: शहर और ज़िले में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन गंभीर होता जा रहा है, जिससे नागरिकों की जान को ख़तरा पैदा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात महीनों में ही 15,000 से ज़्यादा नागरिकों को आवारा कुत्तों ने काटा है। यह आँकड़ा चौंकाने वाला है और नगर निगम की ढुलमुल व्यवस्था की ओर इशारा करता है।

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, खासकर बस स्टैंड, बाज़ारों, सड़कों के किनारे और कॉलोनियों में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नज़र आते हैं। दोपहिया वाहनों पर हमला करने की कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। इससे वाहन चालकों में डर का माहौल है। कुछ इलाकों में तो नागरिक रात में पैदल चलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।