logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बुधागड की श्मशान भूमि खस्ताहाल, किसी भी वक्त ढह सकता है शेड; ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की


अमरावती: जिले के भातकुली तहसील के  बुधागड गांव की श्मशानभूमि वर्तमान में अत्यंत जर्जर स्थिति में है। लगभग 1200 की आबादी वाले इस गांव के लिए ये  एकमात्र हिंदू श्मशानभूमि है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

बोरखडी खुर्द ग्रामपंचायत के अंतर्गत बुधागड गांव की श्मशान भूमि  में मौजूद शेड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। बरसात के मौसम में ये स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जहां मृतकों को अंतिम विदाई देने आए परिजनों और ग्रामीणों को भीगते हुए रस्में निभानी पड़ती हैं।  जबकि आस - पास  कीचड़ होने से यहां तक पहुंचना भी मुश्किल भरा है। 

ग्रामीणों  का कहना है कि कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों ने पुराने शेड को तत्काल तोड़कर नया शेड निर्माण करने की मांग की है। इसके साथ ही श्मशानभूमि तक पक्की सड़क, बैठने की व्यवस्था और  स्वच्छता की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कोई निर्णय नहीं लेता, तो वे आंदोलन का मार्ग अपनाएंगे। उनका कहना है कि श्मशानभूमि किसी भी गांव के लिए जरूरी  है लेकिन यहां प्रशासन लगातार इस ओर अनदेखी कर रहा है।