logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दूल्हे ने शादी के लिए दहेज़ में मांगे 15 लाख, मना करने पर तोड़ी शादी; युवती को दी जान से मारने की धमकी


अमरावती: कार खरीदने के लिए युवक ने ससुराल वालों से 15 लाख रुपये मांगे। वहीं ससुरवालों ने इसे देने से इनकार कर दिया तो युवक ने शादी तोड़ दी। इस दौरान उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत के बाद बाद पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान विवेक सिद्धार्थ नागदिवे, सिद्धार्थ देवराव नागदिवे आणि एक महिला (तिघेही रा. मनकर्णा नगर, अमरावती) निवासी के रूप में हुई है। 

पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत के मुताबिक दोनों में प्यार होते ही लड़के ने कार के रजिस्ट्रेशन के लिए एक लाख रुपये की मांग की। बाद में 7 मई को लड़की अपने भाई के साथ एक मॉल गई, जहां विवेक उनसे मिला। विवेक ने लड़की से नई कार खरीदने के लिए 15 लाख रुपये मांगे। लड़की ने यह बात अपने पिता को बताई।

इतनी बड़ी रकम देने में पिता असमर्थ हैं। जब लड़की ने विवेक से कहा कि उसके पिता उसे देने को तैयार नहीं हैं तो वह भड़क गया। विवेक ने पीड़ित लड़की को धमकी दी, 'पैसे नहीं मिले तो शादी नहीं करूंगा और जबरदस्ती शादी करूंगा तो जिंदा नहीं छोड़ूंगा।' उसके बाद विवेक ने लड़की के मोबाइल पर शादी टूटने का मैसेज भी भेजा। लड़की के पिता ने परिवार के साथ बैठक की। इसके बाद भी फिर विवेक ने कार की मांग की। देने में असमर्थ जताने के बाद पिता ने फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।