logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: विधान परिषद में गूंजा ‘फेक वेडिंग’ पार्टी का मुद्दा, विधायक श्रीकांत भारतीय ने की सख्त कार्रवाई की मांग


अमरावती: शहर के शंकर नगर स्थित ‘एरिया 91’ रेस्टो-बार में हाल ही में आयोजित की गई 'फेक वेडिंग' पार्टी का मुद्दा  मानसून सत्र के आखिरी दिन विधान परिषद में पहुंचा । भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य श्रीकांत भारतीय ने ये मामला सभागृह में उठाया और ऐसे आयोजन के मामले में आरोपियों  पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अमरावती में बीते सप्ताह एरिया 91 रेस्टो-बार में ये पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें 150 से अधिक नाबालिग लड़के-लड़कियां शामिल हुए थे। पार्टी का आयोजन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम के जरिए प्रमोट किया गया था। जांच में सामने आया कि युवतियों को फ्री एंट्री दी गई जबकि युवकों से 400 रुपये एंट्री फीस ली गई। इस पार्टी में पुलिस ने छापा मारकर सभी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। 

इस मुद्दे को विधान परिषद् में भाजपा विधायक श्रीकांत भारतीय ने इसे समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की फेक वेडिंग पार्टियों की आड़ में ड्रग्स का व्यापार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि ऐसे आयोजनों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए और आयोजकों, बार मालिकों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से इसे प्रमोट करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने  ऐसे स्थानों पर नाबालिग के प्रवेश पर भी निगरानी रखने की आवश्यकता जताई।