logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आंदोलन का हुआ असर, मनपा ने शुरू सुरक्षा दिवार का निर्माण किया शुरू


अमरावती: अमरावती के पन्नालाल नगर में बड़े नाले की सुरक्षा दीवार न होने के कारण सड़क धंस गई, जिससे नागरिकों का मुख्य मार्ग बंद हो गया था। इस रास्ते की अनदेखी के खिलाफ पूर्व नगरसेवक और स्थायी समिति के पूर्व सभापति मिलिंद बांबल ने आक्रामक आंदोलन छेड़ा था, जिसका सकारात्मक परिणाम हुआ और नाले की सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई।

अंबा नाले के दोनों किनारों पर सुरक्षा दीवार न होने के कारण हर साल बरसात के दौरान स्थानीय नागरिकों को जान जोखिम में डालनी पड़ती थी। दो महीने पहले पुल के पास सड़क पूरी तरह धंस गई, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। नागरिकों ने इसे ठीक करने के लिए मनपा  को निवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संभावित दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए मिलिंद बांबल ने खुद नाले में उतरकर आंदोलन किया।

नाले का पानी अत्यंत गंदा था, उसमें बड़े गड्ढे थे, जिससे पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल था। नाले में सांपों की भी भरमार थी, लेकिन फिर भी मिलिंद बांबल ने बिना अपनी जान की परवाह किए आंदोलन किया। उनके लगातार संघर्ष और प्रामाणिक प्रयासों के चलते मनपा ने निधि की मंजूरी दी और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया। पन्नालाल नगर की गंभीर समस्या का समाधान करवाने के लिए नागरिकों ने मिलिंद बांबल का हार्दिक अभिनंदन किया।