logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati : मेलघाट वाघ प्रकल्प के रास्ते बने जानलेवा, कीचड़ में फसी बसे, दोनों ओर की आवाजाही घंटो तक ठप


अमरावती: जिले के मेलघाट वाघ प्रकल्प से गुजरने वाले रास्तों की हालत बेहद खराब हो गई है। धारणी, अकोट और परतवाड़ा मार्ग पर दो बसें एक-दूसरे को साइड देने के प्रयास में कीचड़ में फंस गईं, जिससे इस मार्ग पर दोनों ओर की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेलघाट वाघ प्रकल्प से गुजरने वाला यह रास्ता लगभग 40 किलोमीटर लंबा है और करीब 100 गांवों को जोड़ता है। लेकिन इस रास्ते पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और अब तक डामरीकरण भी नहीं किया गया है।

रास्ते की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को हर बार जान जोखिम में डालकर जंगल के रास्ते से गुजरना पड़ता है। कीचड़ में फंसी बसों की वजह से लोगों को कई किलोमीटर लंबा रास्ता पैदल चलना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग इस समस्या पर पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठा है। न तो रास्तों की मरम्मत हो रही है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर भारी बारिश हुई, तो ये रास्ते पूरी तरह से बंद हो सकते हैं।