logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तेज रफ़्तार ट्रक का फटा टायर, कार को मारी टक्कर; दो की मौके मौत


अमरावती: चांदुर रेलवे तहसील में शुक्रवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र शामिल है। वहीं पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं ट्रक चालक भी घायल है। दोनों को  इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा माँ वैष्णो देवी चौक पर दोपहर चार बजे हुई। मृतकों की पहचान साहेबराव खरबड़े और रेणु खरबड़े (रा शेगाव नाका, अमरावती) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, साहेबराव खरबड़े अपनी पत्नी विजया और बेटी रेणु के साथ वर्धा से अमरावती आ रहे थे, तभी शहर के पास वैष्णो देवी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का आगे का टायर फट गया और कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

कार रेनू खरबड़े चला रही थीं, जबकि उनके पिता साहेबराव खरबड़े उनके बगल में बैठे थे। साहेबराव खरवड़े की मौके पर ही मौत हो गई थी। रेनू खरबड़े को अस्पताल ले जाने के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विजया खरबड़े का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर नागरिकों की भीड़ लग गई। हादसे के कारण मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। हादसा होते ही पास के होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस मौके पर पहुंची भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर  दी है।