logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चाकू मारकर युवक को लूटा


अमरावती: खोलापुरी गेट के साबनपुरा स्थित रंगारी गली में दो नकाबपोश आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर 14 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। खोलापुरी गेट पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नेर निवासी आसिम हुसैन (18) अमरावती में पढ़ाई के लिए आया है। पठानपुरा में वह किराए से रहता है। 

मंगलवार की रात आसिम हुसैन रिश्तेदार के शादी में वलगांव रोड स्थित गुलशन हॉल गया था, देर रात 11 बजे आसिम चिलमछावनी निवासी बड़े पिता के घर दुपहिया से जा रहा था, जैसे ही साबनुपरा के रंगारी गली में पहुंचा, तभी सामने से आए दो नकाबपोश आरोपी ने आसिम हुसैन का रास्ता रोका, चाकू से पेट पर वारकर दिए, जिससे आसिम काफी डर गया था, आरोपियों ने उससे 14 हजार रुपए छिन लिये। वहां मौजुद लोगों ने घायल आसिम हुसैन को जिला अस्पताल में भरती किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।