logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में मूसलधार बारिश से 64 गांवों की 2,729 हेक्टेयर फसलें बर्बाद


अमरावती: गुरुवार को हुई मूसलधार बारिश से जिले के 64 गांवों में कुल 2,729 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गईं। इसके अलावा 186 हेक्टेयर खेतों की ऊपरी उपजाऊ मिट्टी बह गई और 31 गांवों में 88 घर ढह गए। धामणगांव, अमरावती, दर्यापुर और भातकुली तहसीलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

गुरुवार सुबह से ही जिले में भारी बारिश शुरू हो गई थी, जिससे 54 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश ने जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, वहीं ग्रामीणों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा।

राजस्व विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा असर धामणगांव रेलवे तहसील में देखा गया, जहां 41 गांवों की 1,716 हेक्टेयर फसलें बारिश से चौपट हो गईं। अमरावती तहसील के 8 गांवों में 608.80 हेक्टेयर, भातकुली के 9 गांवों में 366 हेक्टेयर, तिवसा के 4 गांवों में 160 हेक्टेयर, दर्यापुर के 1 गांव में 37 हेक्टेयर और अंजनगांव सुर्जी में 1.20 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

बारिश से प्रभावित 186 हेक्टेयर में कपास, सोयाबीन, अरहर और सब्जियों जैसी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। अमरावती, अंजनगांव सुर्जी, भातकुली, दर्यापुर, नांदगांव खंडेश्वर, अचलपुर, मोर्शी, तिवसा और धामणगांव रेलवे तहसील के 31 गांवों में 85 घर आंशिक और 3 घर पूरी तरह ढह गए। इसके अलावा धामणगांव रेलवे तहसील के 26 परिवारों के 96 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।