logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: शादी का झूठा वादा कर विधवा महिला के साथ अत्याचार, वीडियो बनाकर किया वायरल


अमरावती: शादी का झांसा देकर एक विधवा का यौन शोषण किया गया। आरोपी द्वारा ठगे जाने का एहसास होने पर उसने किसी अन्य व्यक्ति से निकाह कर लिया, लेकिन आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति व उसके भाई को भेज दिए। धरनी में एक घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। आरोपी का नाम साजिद शेख सलीम शेख (36 निवासी धरणी) है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट और रेप के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 26 वर्षीय महिला विधवा है। वह पिछले साल आरोपी साजिद शेख से मिली थी। आरोपी ने महिला को बताया की अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। आरोपी के इस झूठ पर महिला ने विश्वास कर लिया। इस बाद आरोपी घूमने के बहाने ले जाता और उसका शोषण करता। इस दौरान आरोपी ने कई वीडियो और तस्वीर भी खींच ली।  

इसी बीच पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी साजिद शेख शादीशुदा है। जैसे ही पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने उसके साथ धोखा किया है, पीड़िता खुद उससे दूर चली गई। उसने किसी और से शादी करने का फैसला किया। जैसे ही उसे इस बात का पता चला, आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो को बिना उसकी जानकारी के उसके होने वाले पति और उसके भाई को व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसकी जानकारी मिलते ही महिला ने धरणी थाने में शिकायत दर्ज करायी।