logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: छात्रों को लेकर लौट रहा ट्रैकर दुर्घटना का हुआ शिकार, 22 छात्र गंभीर घायल


अमरावती: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर से लौट रहे छात्रों का ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ट्रॉली पलटने से 22 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत दरियापुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का पूरा घटनाक्रम पिछले आरहे एक व्यक्ति के मोबाइल में कैद हो गया। दरियापुर के जेडी पाटिल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का कैंप पूरा कर छात्र ट्रैक्टर से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

राष्ट्रीय सेवा शिविर दरियापुर तालुका के जैनपुर में शुरू हुआ। पिछले सात दिनों से चल रहे कैंप का आज आखिरी दिन था। कैंप के बाद सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज द्वारा किराए पर लिए गए ट्रैक्टर से दरियापुर के लिए रवाना हो गए। जैनपुर के पास मोड़ पर ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्राली पलट गई। इस हादसे में करीब 22 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल छात्रों को इलाज के लिए दरियापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन कुछ छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अब तत्काल अमरावती स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल में छात्रों के परिजनों का तांता लगा रहा। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया।