logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर किराना दूकान में घुसा ट्रक, दो छात्र गंभीर घायल 


अमरावती: नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर बड़ी दुर्घटना हुई। जहां एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए अन्य ट्रक अनियंत्रित करते हुए एक किराना दूकान में घुस गया। इस दुर्घटना में दो छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालात गंभीर बनी हुई है। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक बालू राजेंद्र काले के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमएच 36 4071 अमरावती से नागपुर की तरफ जा रहा था। श्री गुरुदेव आयुर्वेद अस्पताल के सामने ट्रक चालक चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर अस्पताल के बाहर बनी किराना दुकान में घुस गई। इसी दौरान कॉलेज से बाहर निकल रहे छात्र भावेश नागाडुजी जगनाडे (21) और वैष्णवी सुधीर नरलेवार (21) ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों तृतीय वर्ष के छात्र हैं। 
 

घटना के बाद स्थान पर जनता की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही तिवसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 289 337 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।