logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एनसीपी में अजित पवार को छोटा करने की कोशिश, नवनीत राणा बोली- यह उसी का नतीजा


अमरावती: अजित पवार के शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने और उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। तमाम नेता और पार्टियां इस घटनाक्रम पर अपनी टिप्पणी कर रही है। अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने भी अपनी बात इसपर रखी है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता होने के बावजूद अजित पवार को जिस तरह से उन्हें छोटा करने की कोशिश की, यह उसी का नतीजा है। शिंदे-फडणवीस सरकार को समर्थन देने के लिए अजित पवार की लंबे समय से प्रतीक्षित प्रतिक्रिया अब पूरी हो गई है।”

नवनीत राणा ने कहा, “इस बार कुछ भी नया नहीं हुआ है। ऐसी चीज़ों के एक साथ आने के लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है। जिस तरह से राष्ट्रवादी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अजित पवार के साथ सरकार में शामिल हुए हैं, उससे यह बात उजागर हो गई है कि 'मोदी है तो मुमकिन है'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए अजित पवार ने शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अजित पवार के अनुभव का फायदा महाराष्ट्र को जरूर मिलेगा।”