logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दो मंजिला ईमारत गिरी, एक बुजर्ग की मौत; एक गंभीर


अमरावती: जिले के परतवाड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक दो मंजिला ईमारत निचे गिर गई। जिसमें दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशा उमेकर के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में एक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पंहुचा और अपना बचाव कार्य शुरू कर दिया। भारी बारिश से घर के गिरने की आशंका जताई जा रही है। 

शनिवार को परतवाड़ा शहर में जोरदार बारिश हुई। इसी दौरान शहर के एक हिस्से में मौजूदा एक पुराना घर गिर गया। वहीं मलबे के निचे एक 74 वर्षीय महिला दब गई। जिसके कारण उनकी मौत हो गए। वहीं एक अन्य घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव शुरू कर दिया। पोलिए ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लगातार बारिश से घर कमजोर हो गया है। वहीं पुराना होने के कारण घर निचे गिर गया। 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इमारत पहले से ही जर्जर हालत में थी, और बारिश के चलते इसका ढांचा पूरी तरह से कमजोर हो चुका था। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे राहत कार्य में रुकावट आई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाला। फिलहाल, मलबे की जांच जारी है, और प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।