logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ट्रक अनियंत्रित होकर पुल पर अटका, टला बड़ा हादसा


अमरावती: नागपुर से अमरावती जा रहा एक भारी मालवाहक मेल पार्सल ट्रक अनियंत्रित होकर तिवसा के पास लालासाहेब देशमुख कॉलेज के सामने पुल के तटबंध में फंस गया। यह घटना शनिवार तड़के हुए। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सवाल खड़ा हो गया है कि फंसे हुए ट्रक को कैसे निकाला जाए।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एनएल-01, एजी-6426 एक लंबा मेल पार्सल ट्रक था जो तिवसा से अमरावती की ओर जा रहा था, लालासाहेब देशमुख कॉलेज के पास अचानक ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क के बीच में पुल के तटबंध में फंस गया। हादसे में ट्रक को बड़ा नुकसान हुआ है और सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही तिवसा पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।