logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: अपर वर्धा बांध केवल 48.51% भरा, बारिश की कमी के कारण जल संग्रह में कोई वृद्धि नहीं


अमरावती: जिले के मोर्शी से मात्र 8 किमी दूर स्थित अपर वर्धा बांध में अबतक केवल 48.51% जल संग्रह  है। जलाशय का जलस्तर 338.68 मीटर पर है, जबकि निर्धारित जलस्तर 242.50 मीटर है। इस बार  मोर्शी तहसील , मध्य प्रदेश और बांध क्षेत्र में बारिश  की कमी के कारण बांध में पर्याप्त जल संग्रह नहीं हो पाया।

अपर वर्धा बांध से मोर्शी, वरुड, अमरावती, हिवरखेड़, लोनी, राजुरा के साथ-साथ इंडियाबुल्स और एमआईडीसी परियोजनाओं को पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, आधा जुलाई महीना बीतने के बावजूद ये बांध पानी का इंतज़ार कर रहा है। पिछले साल इसी अवधि में बांध में जलस्तर बढ़ने से बांध के गेट खोले गए थे और रंग-बिरंगी रोशनी देखकर पर्यटक उत्साहित थे।

हालांकि, इस बार बारिश की कमी के कारण जलस्तर में कमी आई है। 18 जुलाई तक सिर्फ़ 209 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसलिए न तो गेट खुले और न ही पर्यटक इसे देखने पहुँच रहे है।   नागरिकों को अब अगले हफ़्ते तेज़ बारिश की उम्मीद है, ताकि बांध पूरी क्षमता तक भर सके और पानी की आपूर्ति सुचारू हो सके।