logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शातिर चोर गिरफ्त में, आयफोन सहित 2 मोबाइल जब्त


अमरावती: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के साक्षी मोबाइल शॉपी से मोबाइल चुराने के मामले में पुलिस ने कुख्यात वेदप्रकाश तरडेजा को गिरफ्तार कर आयफोन सहित दो मोबाइल जब्त किए। वेदप्रकाश के खिलाफ राजापेठ सहित कई थानो में चोरी के मामले दर्ज है.

बताया जाता है कि, बडनेरा निवासी पवन मुलानी ने रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साक्षी मोबाइल शॉपी नामक प्रतिष्ठान से अज्ञात आरोपी ने 12 हजार रुपये मूल्य का ओप्पो मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की। इस बीच पुलिस को पता चला की आरोपी वेदप्रकाश ने साक्षी शॉपी से मोबाइल चुराया है।  

जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तलाशी ली।  तब उसके पास से ओप्पो मोबाइल सहित फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र से गुम हुआ आयफोन जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के एक मामले में राजुरा स्थित पारधी बेडे से नानीया पवार को भी गिरफ्तार किया।  सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी विक्रम साली, एसीपी भारत गायकवाड, पुलिस निरीक्षक रमेश ताले के मार्गदर्शन में पीएसआय बालाजी वलसने, एएसआय रंगराव जाधव, मलिक अहमद, प्रमोद हरणे, आशीष इंगलेकर, पंकज अंभोरे, आनंद जाधव ने कार्रवाई की।